एक बार घोड़ों की रेस हो रही थी। न जाने कैसे, एक गधा भी उसमें शामिल हो गया।
लोग हैरान थे— "भला गधा घोड़ों से कैसे जीत पाएगा?"
रेस शुरू हुई और कुछ देर बाद समाप्त भी हो गई।
नतीजा आया तो सबकी आँखें फटी की फटी रह गईं। सबसे आगे गधा था।
लोगों ने उत्सुकता से पूछा, "इतने तेज़-तर्रार घोड़ों के बीच तुम जीत कैसे गए?"
गधा मुस्कुराया और बोला—
"मैंने बस इतना कहा था—
'तुम सब मेरे पीछे-पीछे चलो, मैं तुम्हें गंतव्य तक पहुँचने का शॉर्टकट रास्ता बताता हूँ।'
बस... वे मेरे पीछे चल पड़े, चलते रहे और मैं जीत गया।"


