Showing posts with label रिपोर्ट. Show all posts
Showing posts with label रिपोर्ट. Show all posts

Tuesday, December 7, 2010

एक अघोषित ब्लागर मिलन वाराणसी में अरविन्द मिश्रा जी के सौजन्य से ..

दिनांक 4 दिसम्बर को मैं वाराणसी (अपने गृह नगर) में था.  मेरा सौभाग्य है कि अरविन्द मिश्रा जी ने अपने आवास पर वाराणसी के मूर्धन्य ब्लागरों को आमंत्रित किया और एक संक्षिप्त ब्लागर मिलन का आयोजन कर दिया. यह ब्लागर मिलन संक्षिप्त इस मायने में नहीं था कि हम कम समय तक वार्तालाप किये वरन लगभग दो घंटे तक गूफ़्तगूरत रहे. हाँ संक्षिप्त इस मायने में जरूर थी कि हम संख्यात्मक रूप से संक्षिप्त थे ( कुल छ: ). फिर भी हम कम नहीं माने जा सकते हैं क्योकि वाराणसी के सिर्फ चार ही यदि तन्मयता से जुट जाये तो मुकम्मल होते हैं. अस्तु .. यह मिलन एक यादगार मिलन बन गया. कुछ संकल्पों कुछ विकल्पों पर वार्ता हुई. विशेष रूप से अरविन्द मिश्रा जी से बातचीत और उनकी जिन्दादिली प्रभावित कर गई. देवन्द्र पाण्डे जी से सार्थक और आत्मीय पहचान (ब्लाग कथ्यों से ईतर), उत्तमा जी की उन्मुक्त हँसी, अभिषेक आर्जव जी की मुस्कान और डाँ उमाशंकर चतुर्वेदी जी  का गाम्भीर्य कौन भूल सकता है भला.  भाभी जी (श्रीमती अरविन्द मिश्रा) का आतिथ्य भाव की चुगली तो चित्र कर ही देंगे. खिलाने में आप और मिश्रा जी पीछे नहीं रहे और खाने में हम सभी संकोच त्याग कर चुके थे और पीछे नहीं. बाकी मैं कुछ कहूँ उससे बेहतर है कि आप चित्रो की जुबानी ही सुनें :

श्रीमती अरविन्द मिश्रा (क्षमा करें नाम पूछने का दु;साहस नहीं कर पाया था)

बस अब नहीं

 image

गूफ्तगूरत

चलो अब चलते हैं

image

क्लिक तो करो

image 

क्रमश: -> मैं (एम वर्मा), श्रीमती अरविन्द मिश्रा, उत्तमा जी, अभिषेक आर्जव जी, देवेन्द्र पाण्डे जी, अरविन्द मिश्रा जी, डाँ उमाशंकर चतुर्वेदी जी 

Wednesday, October 13, 2010

Sunday, June 27, 2010

मैं भी तो कर सकता हूँ ~~

भाई काम बहुत ज्यादा है

image

मैं भी तो कर सकता हूँ

image

एक गाँव मर रहा है ....

पिछले दिनों मैं अपने पैतृक नगर वाराणसी गया हुआ था. वाराणसी में मेरा गाँव शहर से सटा हुआ वाराणसी स्टेशन से लगभग 3 किमी की दूरी पर है. हर बार जब भी मैं अपने गाँव से लौटता हूँ तो मन में वितृष्णा और विषाद लेकर लौटना पड़ता है क्योंकि एक सलोने और सुन्दर गाँव को मरते देखने जैसी अनुभूति पैदा होती है. शहर के नज़दीक होने के कारण और जनसंख्या के दबाव के कारण फसल उगाते गाँव को अपना स्वरूप बदलना पड़ रहा है. ईटों और कंक्रीटों का आक्रमण मासूम खेतों को झेलना पड़ रहा है और बने अधबने मकानों का एक जंगल खड़ा होता जा रहा है. और फिर संस्कृति के अपमिश्रण से अजीब सी तमाम विसंगतियों से युक्त संस्कृति का जन्म होता जा रहा है. कहीं कहीं फसलों की हरियाली भी नज़र आती है पर निकट भविष्य में ही ये भूतकाल के दृश्य होने जा रहे हैं अपने घर के छत से एक विहंगम दृश्य लिया है आप भा अवलोकन करें :

image

उफ ! लगता है अब तक मैनें अपने गाँव का नाम नहीं बताया है. मेरे गाँव का नाम फुलवरिया है. यह लहरतारा (कबीर दास जी वाले) के पास स्थित है. इसके पूर्व में '39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर' है तो पश्चिम में 'वरूणा नदी' बहती है. कुछ दृश्य वरूणा नदी का भी :

image

image

यह वही वरूणा नदी है जिसके नाम को समाहित करते हुए शहर का नाम 'वाराणसी' पड़ा है. वरूणा + अस्सी = वाराणसी (अस्सी गंगा नदी का सुप्रसिद्ध घाट)

आम नदियों सा इस नदी का भी हश्र हो रहा है देखे :

image

प्रदूषण का ज़हर इसे भी निगलने जा रहा है.

अब मेरे गाँव का सूरज कुछ इस तरह निकलता है

image 

कुछ और चित्र देखे :

image

जी हाँ लंगोट भी खो गया है. फिर मैं पीछे क्यूँ रहूँ, लो जी मैं भी गदा उठा लिया :

image

और अंत में विषादों को सहेजे इसी समानांतर पथ पर 'गरीब रथ' से वापस आ गया.

image

अगली पोस्ट : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के बारे में शीघ्र ही

 

Monday, April 5, 2010

खबर पक्की है ... @ महफूज अली

[clip_image003.jpeg]

आज महफूज जी से बात हुई

यूँ समझो मुलाकात हुई

जबलपुर से बोल रहे थे

अपनी गुत्थी खुद  खोल रहे थे

कल परसो नही बात हुई है आज

बातों ही बातों में खोला राज

जो बात हुई सुनकर तो

शुभचिंतकों का दिल खिलेगा

अमरीकी सम्मान मिला सो

मायानगरी** में भी सम्मान मिलेगा

आपको यकीन करना होगा

माना दुनिया शक्की है

डेट अभी डेटिंग पर है

पर खबर पक्की है

मुझको भी बुलाया है

मै भी जाऊँगा

आँखों देखी खबर फिर

लेकर आऊँगा.

** उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ में

Saturday, March 27, 2010

मिले ब्लागर, खिले ब्लागर

27 मार्च 2010

घटनास्थल : शालीमार बाग (आवास श्रीमान राजीव तनेजा जी)

image

घटना : मिले ब्लागर, खिले ब्लागर

कौन कौन : संजू तनेजा, शशि सिंहल, अविनाष वाचस्पति, बागी चाचा, एम्.वर्मा, राजीव तनेजा, अलबेला खत्री, प्रवीण शुक्ल ‘प्रार्थी, कनिष्क कश्यप और पवन चन्दन

image

मुद्रा : तीन ब्लागर तीन मुद्रा

image

image

नारा : हम नहीं सुधरेंगे (यहाँ भी)

image

उपलब्धि : यह मुस्कान

image

पहचानिये : यह क्या है?

image

क्या खाया? क्या पीया?

image

कौन खिलाया?

image

सिलसिला यूँ ही चलता रहे !!!!!!!!

बस

विश्व रेडक्रास दिवस

विश्व रेडक्रास दिवस
विश्व रेडक्रास दिवस पर कविता पाठ 7 मई 2010

हिन्दी दिवस : काव्य पाठ

हिन्दी दिवस : काव्य पाठ
हिन्दी दिवस 2009

राजस्थान पत्रिका में 'यूरेका'

राजस्थान पत्रिका में 'यूरेका'

हमारी वाणी

www.hamarivani.com

ब्लागोदय


CG Blog

एग्रीगेटर्स

ब्लागर परिवार

Blog parivaar