Friday, August 14, 2026

संसद में कुत्ता

 

एक बार संसद में
एक कुत्ता घुस गया।

 

सभी सांसद
घबराकर अपनी-अपनी सीटों के पीछे छिपने लगे।

 

तभी एक अनुभवी सांसद ने कहा

 

घबराइए नहीं,
ये बेवजह नहीं काटता।

 

एक सांसद ने पूछा
तो फिर
किसे काटता है?”

 

अनुभवी सांसद मुस्कुराया

जो
इसके रास्ते में आ जाए।

 

तभी दूसरा सांसद बोला

फिर तो चिंता की कोई बात नहीं…”

पहला बोला
क्यों?”

 

वह बोला

हम तो इतने वर्षों से
सिर्फ़ रास्ते बदलने में
माहिर हैं।

 

कुत्ता कुछ देर
संसद को देखता रहा

फिर चुपचाप बाहर चला गया।

 

शायद उसे समझ आ गया था

यहाँ काटने का काम
पहले से ही
बहुत कुशलता से हो रहा है।

6 comments:

Digvijay Agrawal said...

शायद उसे समझ आ गया था—
यहाँ काटने का काम
पहले से ही
बहुत कुशलता से हो रहा है।
वंदन

M VERMA said...

शुक्रिया

Razia Kazmi said...

सटीक कटाक्ष

M VERMA said...

शुक्रिया 😃

सुशील कुमार जोशी said...

हा हा

M VERMA said...

😃

विश्व रेडक्रास दिवस

विश्व रेडक्रास दिवस
विश्व रेडक्रास दिवस पर कविता पाठ 7 मई 2010

हिन्दी दिवस : काव्य पाठ

हिन्दी दिवस : काव्य पाठ
हिन्दी दिवस 2009

राजस्थान पत्रिका में 'यूरेका'

राजस्थान पत्रिका में 'यूरेका'

हमारी वाणी

www.hamarivani.com

ब्लागोदय


CG Blog

एग्रीगेटर्स

ब्लागर परिवार

Blog parivaar