Saturday, November 28, 2026

Wrong ही Right है

 

बात उन दिनों की है
जब मैं कार चलाना
सीख रहा था।

सिखाने वाले ने चेताया—

Driving में
आपका हाथ tight है।

यह सड़क है,
यहाँ हर पल fight है।

आप सावधान उनसे हैं
जो ट्रैफिक नियमों का पालन कर
सीधी दिशा में
चल रहे हैं।

जबकि सावधान रहना है
उनसे
जो ट्रैफिक नियमों से बेपरवाह
Wrong चल रहे हैं।

मैंने प्रतिकार किया—

उल्टी दिशा में चलना
तो Wrong है!

वह मुस्कराकर बोला—

यही तो समझना है
कि आजकल
Wrong ही Right है।

No comments:

विश्व रेडक्रास दिवस

विश्व रेडक्रास दिवस
विश्व रेडक्रास दिवस पर कविता पाठ 7 मई 2010

हिन्दी दिवस : काव्य पाठ

हिन्दी दिवस : काव्य पाठ
हिन्दी दिवस 2009

राजस्थान पत्रिका में 'यूरेका'

राजस्थान पत्रिका में 'यूरेका'

हमारी वाणी

www.hamarivani.com

ब्लागोदय


CG Blog

एग्रीगेटर्स

ब्लागर परिवार

Blog parivaar